भारत
रामलीला मैदान में किसान महापंचायत, कृषि मंत्री से की प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात, VIDEO
jantaserishta.com
20 March 2023 3:12 PM IST

x
2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार के दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत की। किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर किसान एक भी सड़कों पर आने की तैयारी कर रहे हैं।
किसानों ने ऐलान किया है कि 20 दिन बाद दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन करेंगे। किसान नेताओं ने कहा बिना आंदोलन के सरकार एमएसपी नहीं देगी।
गौरतलब है कि किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। रामलीला मैदान में जारी महापंचायत से पहले किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के लिए कृषि भवन पहुंचा। इसमें दर्शन पाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह सहित दूसरे नेता शामिल हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ किसानों की एक बैठक 5 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
1. एमएसपी गारंटी कानून
2. शहीद किसानों के परिवारों को लंबित मुआवजा
3. किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए
4. अजय मिश्रा टेनी को हटाया जाए
5. विद्युत संशोधन विधेयक
इस बैठक के बाद बाद किसान नेता डॉ. दर्शन पाल ने कहा, ये सरकार आंदोलन के बिना हमें एमएसपी नहीं देगी। अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो आने वाले 20-21 दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे।
वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने एमएसपी कमेटी की मांग नहीं की, "हमने एमएसपी गारंटी कानून की मांग की है। आपसी सहमति से मसले को सुलझाना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में पंचायतों का आयोजन करता है। हमने कभी एमएसपी पर कमेटी की मांग नहीं की। हमने एमएसपी गारंटी कानून की मांग की है। उन्हें संसद में बिल पेश करना चाहिए और इसे पास करना चाहिए। "
दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों का हूजुम#Farmersprotest pic.twitter.com/JtA5HPSgjl
— Versha Singh (@Vershasingh26) March 20, 2023
Tagsसंयुक्त किसान मोर्चारामलीला मैदानकिसान महापंचायतकृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरनरेंद्र सिंह तोमरUnited Kisan MorchaRamlila MaidanKisan MahapanchayatAgriculture Minister Narendra Singh TomarNarendra Singh Tomar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





