भारत
OMG! अंतिम संस्कार में हुई देरी, भाइयों के बीच इस बात को लेकर विवाद, पुलिस को दखल देना पड़ा
jantaserishta.com
3 Feb 2025 11:18 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस को मिली जानकारी.
टीकमगढ़ : टीकमगढ़ में पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लेकर उनके दो बेटों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. विवाद इतना बढ़ा कि बड़ा लडका पिता के शव को काटकर जलाने की जिद करने लगा. यह देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद मृतक का अंतिम संस्कार हो पाया.
दरअसल, जिले ग्राम ताल लिधौरा निवासी ध्यानी सिंह घोष का 85 साल की उम्र में निधन हो गया था. छोटा पुत्र दामोदर अपने पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगा. सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदार भी गमगीन परिवार के घर पहुंच गए.
अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही रहा था कि तभी बड़ा भाई किशन सिंह घोष अपने पुत्र और परिजनों के साथ आया और पिता की अंत्येष्टि करने की जिद करने लगा. लेकिन छोटे भाई ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसने ही पिता की सेवा की है और वही अब अंतिम संस्कार करेगा.
परिजनों का कहना था कि अंतिम समय में ध्यानी सिंह की तबीयत बिगड़ने पर बड़े बेटे किशन और उसके परिवार ने सुध नहीं ली. उन्हें अपने साथ रखा भी नहीं रखा. ऐसे में सेवा करने वाले पुत्र दामोदर को ही अंतिम संस्कार करने का हक दिया जाए. इसी बात को लेकर दोनों पुत्रों के बीच विवाद होता रहा और पिता के शव को घर के बाहर रख दिया.
मामला इतना बढ़ गया कि किशन ने अपने पिता के शरीर के दो टुकड़े कर अलग-अलग संस्कार करने की बात कही. इस पर सभी लोग विचलित हो उठे और मामला शांत होते न देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी. ग्रामीणों व परिजनों के कहे अनुसार छोटे पुत्र दामोदर को अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी. पुलिस की समझाइश के बाद ही मामला शांत हुआ और परिजनों ने दामोदर के साथ जाकर बुजुर्ग का मौत के बाद 6 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया.
मामले में जतारा थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी से बताया कि गांव में रिश्तेदारों और परिजनों से जानकारी के बाद छोटे पुत्र दामोदर घोष से मृत पिता का अंतिम संस्कार कराया गया और बड़े पुत्र को सहयोग करने की सलाह दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





