भारत

नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद

jantaserishta.com
17 Aug 2023 11:29 AM IST
नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद
x
देहरादून: देहरादून में भारी बारिश का कहर जारी है। पुल तेज बहाव और कटाव के चलते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल भी तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
पुल की एप्रोच रोड व पुल के बीच में दरारें भी आ गई हैं। पुल में दरारें आने के बावजूद भारी वाहनों का संचालन हो रहा था। अब लोनिवि की ओर से इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुल को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है। वहीं मंगलवार देर रात्रि व बुधवार को पुल के नीचे खोखली हो चुकी नींव के नीचे जेसीबी के माध्यम से आरबीएम को भरने के बाद मिक्सर मसाला लगाया गया जिससे कि पुल नीचे की ओर ना बैठे और पुल की सुरक्षा हो सके।
यदि कुछ दिनों के भीतर इस नदी में फिर तेज गति से पानी आता है तो पुल को पूरी तरह से खतरा बना हुआ है। इसको लेकर लोनिवि के अधिकारी भी सतर्क नजर आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता ओ पी चन्द्रा ने बताया कि पुल की सुरक्षा के लिए कार्य को तेज कर दिया गया है। साथ ही भारी वाहनों का भी प्रवेश पुल पर पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story