
x
देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून मंडी में समुचित व्यवस्था दुरुस्त न होने की खबर का तत्काल संज्ञान लिया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक को देहरादून मंडी परिसर में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन को पूर्ण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर को स्वच्छ बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने एमडी को निर्देशित किया कि मंडी परिसर में हाईटैक शौचालय बनाया जाए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री के निर्देशों के बाद मंडी परिषद द्वारा पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुचारू न होने तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में पर्यवेक्षक मंडी समिति देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
मंडी परिवेक्षक को अग्रिम आदेशों तक कृषि उत्पादन मंडी समिति, विकासनगर में सम्बद्ध किया गया। साथ ही, मंडी समिति देहरादून में साफ-सफाई के लिए ठेकेदार का माह का भुगतान रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये हैं।
Tagsदेहरादूनगणेश जोशीपर्यवेक्षक मंडी समिति निलंबितनिलंबितDehradunGanesh JoshiSupervisor Mandi Committee suspendedsuspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





