भारत
देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री ने लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
jantaserishta.com
1 March 2024 4:30 PM IST

x
देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री ने लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को टिहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत के मामले में दोषी चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इतना ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री ने अब हर राजकीय चिकित्सा इकाइयों में डॉक्टरों और सभी मेडिकल स्टाफ के लिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी मरीज के ट्रीटमेंट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बजट सत्र में उठे इस प्रकरण पर डॉ. रावत ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में चिकित्सकों के नौ पद सृजित हैं, जिनके सापेक्ष चिकित्सालय में तीन चिकित्सक तैनात हैं। जिला चिकित्सालय टिहरी और आसपास के अस्पतालों से रोटेशन के आधार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती सप्ताह में तीन दिन के लिए की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर करने में जुटी है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को करीब 350 नए बॉन्डधारी चिकित्सक मिल जायेंगे, जिनकी तैनाती सुदूर और पर्वतीय क्षेत्रों की चिकित्सा इकाईयों में की जायेगी।
Tagsउत्तराखंडस्वास्थ्य मंत्रीडॉ. धन सिंह रावतलापरवाह चिकित्सकUttarakhandHealth MinisterDr. Dhan Singh Rawatcareless doctor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





