भारत
भारत के रक्षा सचिव ने मॉरीशस, म्यांमार, ब्राजील, कंबोडिया और बुल्गारिया के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात
jantaserishta.com
15 Feb 2023 3:46 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने एयरो इंडिया 2023 में कई देशों के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग मुलाकात की है। इन मुलाकातों का मुख्य उद्देश्य भारत व विश्व के विभिन्न देशों के बीच मौजूदा सहयोग की समीक्षा करना था। के साथ ही अलग-अलग देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर व्यापक बातचीत की गई।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव मातर सलेम अली मारन अल्धाहेरी के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधिमंडल के साथ यह एक द्विपक्षीय बैठक रही। दोनों पक्षों ने वर्तमान में चल रहे कई रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की और नियमित सैन्य अनुबंधों तथा कार्यक्रमों पर संतोष व्यक्त किया।
रक्षा सचिव अरमाने ने म्यांमार के रक्षा उद्योग प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कान मिंट थान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। इस दौरान, मौजूदा समय में जारी रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसके बाद, ब्राजील के साथ रक्षा सचिव की द्विपक्षीय बैठक हुई। ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा उत्पादन सचिवालय के प्रमुख मेजर ब्रिगेडियर रुई चागस मेसक्विटा ने किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न रक्षा औद्योगिक सहयोग मुद्दों और भविष्य में भी साथ मिलकर काम करते रहने की संभावनाओं पर चर्चा की।
रक्षा सचिव ने कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जनरल युन मिन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच मौजूदा सहयोग की समीक्षा की और रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर व्यापक बातचीत की।
गिरिधर अरमाने के साथ बुल्गारिया गणराज्य की उप रक्षा मंत्री कैटरीना ग्रामेटिकोवा की भी एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई। इस दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग से संबंधित मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
मॉरीशस सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय में स्थायी सचिव केचन बालगोबिन के नेतृत्व में मॉरीशस के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से भेंट की। दोनों पक्षों ने वर्तमान में चल रहे और आगामी भविष्य के रक्षा सहयोग मामलों पर अपने विचार रखे तथा महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
Tagsभारत रक्षा सचिव गिरिधर अरमानेगिरिधर अरमानेएयरो इंडिया 2023एयरो इंडियाIndia Defense Secretary Giridhar ArmaneGiridhar ArmaneAero India 2023Aero India
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





