भारत
सेना में महिलाओं की संख्या को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात
jantaserishta.com
1 Aug 2023 9:21 AM IST

x
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है। मार्च, 2023 से महिला अधिकारियों को सेना के महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती दी गई है। इनमें भारतीय सेना की तोपखाना इकाई, रीमाउंट और पशु चिकित्सा कोर, आर्मी एविएशन में पायलट के रूप में महिला अधिकारियों का प्रवेश जून 2021 से शुरू हो गया है। इसके अलावा, भारतीय सेना में सैन्य पुलिस कोर में अन्य रैंकों पर महिलाओं का नामांकन 2019 से शुरू हो गया है।
यह जानकारी रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में संदोश कुमार पी को एक लिखित उत्तर में दी। फिलहाल शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं के लिए 90 रिक्तियां हैं। राज्यसभा के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1 जनवरी तक सेना के चिकित्सीय क्षेत्रों के अलावा भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1733 है। राज्यसभा को दी गई जानकारी में भारतीय सेना के चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कैडर में महिलाओं की संख्या के बारे में बताया गया है।
रक्षा राज्यमंत्री के मुताबिक, 01 जुलाई 2023 तक आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) में 1,212, आर्मी डेंटल कोर (एडीसी) में 168 और सैन्य नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में 3,841महिला अधिकारी कार्यरत हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इनके अतिरिक्त 01 जनवरी, 2023 तक भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1,733 है। मंत्रालय का कहना है कि भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण उठाए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे में जुलाई 2022 से प्रतिवर्ष महिला सेना कैडेटों के लिए 20 रिक्तियां आवंटित की गई हैं। शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं के लिए 90 रिक्तियां हैं, इनमें जून 2023 से बढ़ाई गई 10 अतिरिक्त रिक्तियां शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





