भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी MLA पंकज सिंह ने किया बड़ा ऐलान, ट्वीट कर लिखा ये...

jantaserishta.com
12 Dec 2021 4:48 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी MLA पंकज सिंह ने किया बड़ा ऐलान, ट्वीट कर लिखा ये...
x

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज सिंह ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन चुनाव लड़ने से जुड़ी सभी खबरों को खारिज कर दिया है. पंकज सिंह ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि IOA के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की जो बातें चल रही हैं, वह सभी गलत हैं.

भाजपा नेता पंकज सिंह ने ट्वीट किया कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) चेयरमैन का चुनाव लड़ने से जुड़ी जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं. मैं यह चुनाव नहीं लड़ रहा हूं.
आपको बता दें कि माना जा रहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव जल्द ही हो सकता है. अभी इसके अध्यक्ष नरिंदर बत्रा हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में इंडियन ओलंपिक संघ की समिति से जुड़े चुनावों पर रोक लगा दी थी. हालांकि, 19 दिसंबर के बाद ये चुनाव करवाए जा सकते हैं.
इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से भी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को ये सलाह दी गई है कि दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे केस की वजह से अब चुनाव को 19 दिसंबर के बाद ही कराया जाना चाहिए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story