भारत

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर बैठक, अमित शाह भी मौजूद

jantaserishta.com
26 Nov 2021 2:27 PM IST
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर बैठक, अमित शाह भी मौजूद
x

नई दिल्‍ली. संसद का शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session 2021) 29 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच होगा. इस बार शीतकालीन सत्र (Winter Session 2021) में कुल 20 बैठकें संभावित हैं. ये सभी कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत होंगी. माना जा रहा है कि संसद सत्र (Parliament Session) में विपक्षी दल मोदी सरकार को महंगाई, आतंकवाद, लखीमपुर खीरी हिंसा और कृषि कानून (Farm Laws) के मुद्दों पर घेरेंगे. संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 26 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं, जिसमें तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित विधेयक भी शामिल हैं.

संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार की बड़ी बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शुरू हो गई है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गड़करी,नरेंद्र तोमर, निर्मला सीतारमन,जयशंकर,पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी,धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडविया, प्रह्लाद जोशी, भूपेन्द्र यादव, अनुराग ठाकुर शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story