भारत

कुन्नूर हादसे पर राज्यसभा में 11:30 और लोकसभा में 12:15 बजे बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

jantaserishta.com
9 Dec 2021 9:22 AM IST
कुन्नूर हादसे पर राज्यसभा में 11:30 और लोकसभा में 12:15 बजे बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
x

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज संसद में तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर इलाके में हुए इस हादसे की विस्तार से जानकारी देंगे. बता दें कि बुधवार को हादसे के बाद मीटिंगों का दौर चला. रक्षामंत्री ने रक्षा मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके अलावा रक्षा मामलों पर कैबिनेट कमेटी की भी बैठक हुई.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर आज यानी गुरुवार 9 दिसंबर को दिल्ली लाया जाएगा. इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली कैंट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
भारतीय वायु सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें देश ने अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत (Madhulika Rawat) के अलावा अन्य 11 सैनिकों को खो दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story