भारत

राज्यसभा में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- पाक में गिरने वाली मिसाइल गलती से छूट गई थी, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
15 March 2022 11:43 AM IST
राज्यसभा में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- पाक में गिरने वाली मिसाइल गलती से छूट गई थी, जानें बड़ी बातें
x

नई दिल्ली: भारत ने हाल ही में गलती से एक मिसाइल दागी थी जो पाकिस्तान में उतरी. भारत इस दुर्घटना पर गहरा खेद जताते हुए कहा था कि घटना उसके नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी. पाकिस्तान की सेना ने दावा किया था कि ये मिसाइल भारत की तरफ से छोड़ी गई थी.

वहीं आज राज्यसभा में बयान के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, यह घटना खेदजनक है लेकिन राहत की बात है कि इस दुर्घटना में किसी का कुछ नुकसान नहीं हुआ है.' उन्होंने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है एक औपचारिक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
उन्होंने कहा कि घटना का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल एसओपी की समीक्षा भी की जा रही है. अगर किसी भी तरह की खामी पाई जाती है तो उसको तुरंत दूर किया जाएगा. हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है.
बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत की तरफ से मिसाइल दागा जाना महज एक दुर्घटना थी. इस बात के कोई संकेत नहीं है कि ये दुर्घटना के सिवा कुछ और थी क्योंकि आपने हमारे भारतीय भागीदारों से भी सुना है कि यह दुर्घटना के अलावा कुछ और नहीं थी. प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 9 मार्च को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि क्या हुआ था. हम इससे आगे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story