भारत
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने औली सेना कैंप में की शस्त्र पूजा, जवानों को दी विजयादशमी की बधाई
jantaserishta.com
5 Oct 2022 5:49 PM IST

x
चमोली (आईएएनएस)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली जिले के औली स्थित सेना के कैंप पहुंचकर शस्त्रों की पूजा की। साथ ही जवानों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जवान देश के गौरव हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां हथियारों की पूजा की जाती है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 8 बजे औली पहुंचे। औली पहुंचने पर उन्होंने सेना के जवानों के साथ मुलाकात की और विजयदशमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ देश के थलसेना अध्यक्ष मनोज पांडे भी मौजूद रहे। औली के बाद रक्षा मंत्री का बदरीनाथ धाम के पास माणा जाने का कार्यक्रम है। जहां वे सेना के कैंप में जवानों से मिलेंगे।
वहीं, औली सेना कैंप से अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश के गौरव हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां हथियारों की पूजा की जाती है। वहीं, सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाते हुए औली मिल्रिटी स्टेशन देशभक्ति गीत 'ऐ वतन तेरे लिए' की आवाज से गूंज उठा।
औली में 'शस्त्र पूजन समारोह' में सम्बोधन https://t.co/vk80WYjqex
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 5, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





