भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल दौरे पर

Nilmani Pal
3 Jan 2023 1:56 AM GMT
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल दौरे पर
x

अरुणाचल। पिछले महीने तवांग सेक्टर में चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश जाने वाले हैं। वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बीते साल 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में एलएसी पर सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से चीन के साथ तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह सियांग जिले में बोलेंग के पास सियोम ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वह सीमा सड़क संगठन के 27 अन्य प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे।

सियोम नदी के ऊपर बना यह पुल भारत के लिए बहुत मायने रखता है। इसका रणनीतिक महत्व है क्योंकि भारतीय सेना इसका इस्तेमाल करके एलएसी पर सैनिकों की आसानी से तैनाती कर सकेगी। यह ब्रिज 100 मीटर लंबा है। जानकारों का कहना है कि रक्षा मंत्री का यह दौरा एक तरह से चीन की हरकतों का जवाब है। वहीं सियोम ब्रिज से भी चीन चिढ़ता है।

बीआरओ ने अरुणाचल प्रदेश में पिछले पा्ंच सालों में 3.97 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया है। इसमें से कई सड़कें एलएसी के पास फॉरवर्ड इलाकों में हैं। संसद में अपने बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि चीनी सेना ने एकतरफा एलएसी पर यथास्थिति बदलने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें उल्टे पांव लौटने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले 30 महीने से तनाव बढ़ा हुआ है।


Next Story