भारत

तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान, दी ये जानकारी

jantaserishta.com
9 Dec 2021 11:09 AM IST
तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान, दी ये जानकारी
x

नई दिल्ली: हेलिकॉप्टर क्रैश पर लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि इस दुर्घटना पर जांच के आदेश दिए गए हैं. डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि कल सुबह 12:08 बजे विमान से संपर्क टूट गया था. उन्होंने कहा कि वायुसेना के चीफ को मौके पर भेजा गया है. आज शाम तक सीडीएस समेत सभी लोगों के शव दिल्ली लाए जाएंगे और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

संसद में वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी. राजनाथ सिंह, अमित शाह, अनुराग ठाकुर और निर्मला सीतारमण समेत कई मंत्री हैं मौजूद.




जनरल विपिन रावत के सम्मान में आज विपक्ष संसद में धरना प्रदर्शन को सस्पेंड कर दिया है. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जनरल रावत और बाकी जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्टेटमेंट के समय रहकर अपनी श्रद्धांजलि देंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story