भारत

Budget 2024: बढ़ा डिफेंस बजट, जानिए सभी बड़ी बातें

jantaserishta.com
23 July 2024 5:19 PM IST
Budget 2024: बढ़ा डिफेंस बजट, जानिए सभी बड़ी बातें
x

सांकेतिक तस्वीर

रक्षा क्षेत्र के हाथ क्या लगा?
नई दिल्ली: सरकार ने साल 2024-25 के आम बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए अब तक का सर्वाधिक 6 लाख 21 हजार 940 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो कुल बजट का 12.9 प्रतिशत है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को लोकसभा में पेश बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस बार रक्षा मंत्रालय के लिए सर्वाधिक 6,21,940.85 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यह इस वर्ष के शुरू में आए अंतरिम बजट में किए गए रक्षा क्षेत्र के प्रावधान के करीब-करीब बराबर ही है।
वर्ष 2023-24 में रक्षा मंत्रालय का आवंटन 5,93,537.64 करोड़ रुपये था। इस साल के रक्षा बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे सशस्त्र बलों की क्षमता बढाने में मदद मिलेगी। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढाने के लिए घरेलू पूंजीगत खरीद के लिए 105518.43 रुपये आवंटित किए गए हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा सड़क संगठन के लिए 6500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले बजट की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकसित करने के कार्य में तेजी आएगी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, नवाचार और छोटी इकाइयों को तकनीकी मदद के लिए आईडेक्स योजना के तहत 518 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। बजट में रक्षा पेंशन मद में 141.205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह आम बजट देश को उत्कृष्ट , समृद्ध और आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि समावेशी और तेज गति वाले विकास की दृष्टि से यह बजट भारत के आर्थिक परिवर्तन को गति देगा। बता दें कि अर्द्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ को 2023-24 में 31,389.04 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से बढ़कर 31,543.20 करोड़ रुपये मिले, बीएसएफ को 25,472.44 करोड़ रुपये (2023-24 में 25,038.68 करोड़ रुपये) और सीआईएसएफ को 14,331.89 करोड़ रुपये (2023-24 में 12,929.85 करोड़ रुपये) मिले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story