भारत

Holi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाएंगे होली

jantaserishta.com
23 March 2024 11:19 AM IST
Holi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाएंगे होली
x
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन ग्लेशियर के दौरे पर जाएंगे, जहां वो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ होली मनाएंगे। सियाचिन ग्लेशियर एक रणनीतिक सैन्य चौकी है और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।
रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रक्षा मंत्री सैनिकों के साथ होली मनाएंगे। 2019 में उन्होंने सियाचिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की थी। केंद्रीय मंत्री ने उनकी चुनौतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने सैनिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ग्लेशियर को पर्यटकों के लिए भी खोलने का ऐलान किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story