भारत

मध्य प्रदेश में दल बदल ने कांग्रेस की नींद उड़ाई

jantaserishta.com
30 April 2024 10:56 AM IST
मध्य प्रदेश में दल बदल ने कांग्रेस की नींद उड़ाई
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में दल बदल के चलते मुश्किलों में घिरी कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर रुख करते नेताओं ने नींद उड़ा कर रख दी है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। कांग्रेस इन हालातों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं खोज पा रही है।
कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे बड़ा झटका इंदौर में लगा, जहां से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन मैदान ही छोड़ दिया और वो भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' को खजुराहो में झटका लगा था, जहां आपसी समझौते के चलते यह सीट समाजवादी पार्टी को दी गई थी। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा दीपक यादव का पर्चा निरस्त हो गया। इस तरह राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से दो -- खजुराहो और इंदौर ऐसी है जहां से कांग्रेस मुकाबले में ही नहीं है।
राज्य में कांग्रेस की बीते चार साल की स्थिति पर गौर करें तो पार्टी को लगातार नुकसान उठाना पड़ा है। वर्ष 2020 में तो पार्टी के 22 विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया था जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ही गिर गई थी। यह सिलसिला अब तक जारी है। पार्टी के कई दिग्गज से लेकर विधायक, महापौर और कई पदाधिकारी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
सियासी गलियारों में मंगलवार को ग्वालियर चंबल इलाके में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने की चर्चा है। यहां के दिग्गज नेता उस वक्त बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, जब राहुल गांधी भिंड में जनसभा को संबोधित कर रहे होंगे। कांग्रेस की ओर से इस दिग्गज नेता को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। मगर वह इसमें सफल होंगे, इसकी संभावना कम ही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story