Top News

भाजपा की सुनामी में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ की हार

jantaserishta.com
3 Dec 2023 3:47 PM IST
भाजपा की सुनामी में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ की हार
x

Election result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मतगणना (Election Result 2023) हो रही है. मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. इसके अलावा तेलंगाना में कांग्रेस आगे है.

राजस्थान के उदयपुर जिले की उदयपुर शहर विधानसभा सीट से बीजेपी के ताराचंद जैन जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को 32 हजार वोटों से हराया.

राज्यपाल से मिलने जाएंगे सीएम गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज शाम 5:30 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं. बता दें कि चुनावी नतीजों में कांग्रेस हारती दिख रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि वे आज शाम ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

राजस्थान में कांग्रेस के अब तक यह मंत्री हारे

– खाजूवाला – गोविन्द राम मेघवाल

– कोलायत – भंवर सिंह भाटी

– सपोटरा – रमेश मीणा

– लालसोट – प्रसादीलाल‌ मीणा

– डीग-कुम्हेर – विश्वेन्द्र सिंह

– सिविल लाइंस – प्रताप सिंह खाचरियावास

– सिकराय – ममता भूपेश

– बानसूर – शकुंतला रावत

– कोटपुतली – राजेंद्र यादव

– कोलायत – भंवर सिंह भाटी

– बीकानेर पश्चिम – बीडी कल्ला

– अंता- प्रमोद जैन भाया

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story