भारत

अयोध्या में भगवान राम के 'राज्याभिषेक' के साथ शुरू हुआ 'दीपोत्सव'

jantaserishta.com
23 Oct 2022 5:16 PM IST
अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ शुरू हुआ दीपोत्सव
x

DEMO PIC 

अयोध्या (आईएएनएस)| अयोध्या में दीपोत्सव समारोह रविवार को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के पुष्पवर्षा के बीच पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से उतरने के साथ शुरु हो गया है। प्रभु राम का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जिन्होंने उनका 'राज्याभिषेक' किया। राज्य के कई मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता और संत भी अनुष्ठान में शामिल रहे। इस मौके पर सभी मंत्री भगवा पगड़ी पहने नजर आए।
इससे पहले दिन में 16 झांकियां निकाली गईं, जिनमें से 11 राज्य सूचना विभाग द्वारा तैयार की गई और पांच डिजिटल थीं। झांकियों ने भगवान राम के बचपन से लेकर उनके 'राज्याभिषेक' तक के जीवन का वर्णन किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story