भारत
दीपिका नागर मौत मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा
jantaserishta.com
19 May 2026 2:43 PM IST

x
संदिग्ध मौत से हड़कंप.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी बीच, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए खुलासों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के शरीर पर कई गंभीर बाहरी चोटों के निशान पाए गए। दाहिने चेहरे पर लगभग 12 सेंटीमीटर लंबी सूजन के निशान मिले, जबकि बाईं कोहनी और बाएं हाथ पर भी गहरी चोटें पाई गईं। रिपोर्ट में दाहिनी जांघ पर करीब 38 सेंटीमीटर लंबा गहरा नीला दबाव चिन्ह दर्ज किया गया है। बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव पाया गया। इसके अलावा, कमर और पेट के निचले हिस्से में चोट, दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर बड़े आकार का गोलाकार कंट्यूजन और हाथों के चारों ओर चोट के निशान भी मिले। पोस्टमॉर्टम के दौरान बाएं कान से रक्तस्राव और सीने व पेट के बाईं ओर दबाव तथा घर्षण के गहरे निशान भी पाए गए।
रिपोर्ट में मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर हेमेटोमा यानी रक्त का थक्का पाया गया। रिपोर्ट में तिल्ली फटी हुई मिली, जबकि बाईं किडनी पीली अवस्था में पाई गई। शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि भी हुई है। हृदय के चैम्बर खाली पाए गए।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शरीर पर मिली गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें भारी आघात की ओर संकेत करती हैं। विशेष रूप से मस्तिष्क में हेमेटोमा और तिल्ली का फटना गंभीर हिंसक चोटों का परिणाम माना जा रहा है। वहीं. विसरा को सुरक्षित कर विषैले पदार्थों की जांच के लिए परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।
दीपिका की मां सरोज नागर ने आईएएनएस से बताया कि परसों रात करीब एक बजे हमें यह जानकारी मिली कि हमारी बेटी छत से गिर गई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कैसे गिरी या असल में क्या हुआ था। जब हमने पूछा कि हमारी बेटी कैसे गिरी, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वे पिछले आठ महीनों से हमारी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
Tagsदीपिका नागर हत्याकांडदीपिका नागरउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाDeepika Nagar murder caseDeepika NagarUttar PradeshGreater Noida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





