भारत

यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार, आयोग ने दी हरी झंडी

jantaserishta.com
19 March 2024 2:45 PM IST
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार, आयोग ने दी हरी झंडी
x
लखनऊ: चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की जिम्मेदारी 1990 बैच के आईएएस दीपक कुमार को मिली है। आयोग ने उनके नाम पर हरी झंडी दे दी है।
दरअसल, चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटा दिया था, जिनके पास सीएम कार्यालय की भी कोई जिम्मेदारी थी। इसके साथ ही यूपी में भी संजय प्रसाद से प्रमुख सचिव गृह का चार्ज हटा दिया गया और गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के पास चला गया था।
आईएएस दीपक कुमार के पास बेसिक शिक्षा और वित्त विभाग का चार्ज है। उनकी बेदाग छवि के कारण उनके नाम पर चुनाव आयोग ने मुहर लगाई है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए थे। चुनाव आयोग के अनुसार, सातों राज्यों के गृह सचिवों के पास सीएम दफ्तर में अन्य चार्ज भी था, इसलिए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए गृह सचिव को हटाना जरूरी था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story