भारत
पूरे शरीर पर गहरे घाव: मां ने जिगर के टुकड़े को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 May 2024 10:07 AM IST

x
पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने यह क्रूर कदम उठाया।
बेंगलुरु: उत्तर कन्नड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 32 साल की महिला ने अपने 6 साल के बेटे को नहर में फेंक दिया। काली नदी से निकनले वाली उस नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। बाद में बच्चे के अंग मगरमच्छ के जबड़े में फंसे पाए गए। पुलिस का कहना है कि पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने यह क्रूर कदम उठाया।
घटना दांडेली तालुक के हालामाडी गांवकी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला सावित्री और उसके पति रवि कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ये दंपती अकसर अपने बच्चे की दिव्यांगता को लेकर लड़ा करते थे। उनका 6 साल का बेटा जन्म से ही गूंगा और बहरा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, शनिवार को उनका झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि महिला ने बेटे को नहर में फेंक दिया। इसके बाद मगरमच्छों ने बच्चे को शिकार बना लिया।
जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड डाइवर्स की टीम के साथ पुलिस नहर के पास पहुंची। तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंधेरा होने की वजह से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। रविवार को सुबह 9 बजे के आसपास एक मगरमच्छ के जबड़ों में फंसा बच्चे का शव पाया गया। पूरे शरीर पर गहरे घाव थे।
पुलिस ने बताया, दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शख्स राजमिस्त्री के सहयोगी के तौर पर काम करता है। वहीं महिला घरों में काम करती है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





