भारत

2 युवकों का कारनामा: श्रमिक के प्राइवेट पार्ट में डाली एयर कंप्रेसर की पाइप, जाने फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
29 Jun 2021 2:25 PM IST
2 युवकों का कारनामा: श्रमिक के प्राइवेट पार्ट में डाली एयर कंप्रेसर की पाइप, जाने फिर क्या हुआ?
x
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नोएडा. यूपी के नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में काम करते समय दो युवकों ने वहां काम कर एक श्रमिक के गुप्तांग में एयर कंप्रेसर का पाइप लगा दिया। जिसकी वजह से उसकी आंते फट गई। अत्यंत गंभीर हालत में श्रमिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक के गुप्तांग में वहां काम करने वाले अंकित तथा गौतम नामक दो श्रमिकों ने एयर कंप्रेसर की पाइप लगा दी, जिसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और आंते फट गई।
उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में पीड़ित को नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story