भारत

केरल में कोरोना के नए मामलों में कमी

jantaserishta.com
7 Feb 2022 8:24 AM IST
केरल में कोरोना के नए मामलों में कमी
x

नई दिल्ली: केरल में रोजाना आ रहे कोविड के नये मामले 30 हजार से कम हो गए हैं और पिछले 24 घंटों में राज्य में 26,729 नये मामले आए हैं. राज्य में रविवार तक कुल 62.71 लाख लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 22 लोगों की मौत होने के साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58,255 हो गई है. केरल में फिलहाल कोविड के 3,29,348 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं अभी तक कुल 58,83,023 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story