
x
हचान कपड़ों के आधार पर हुई
Jharkhand झारखंड: राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में कोयल नदी स्थित रोमजोल डोंगाघाट से बुधवार को एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव की पहचान 20 वर्षीय वीबीएल मड़की के रूप में की गई। वह झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोमजोल गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, वीबीएल कुछ दिन पहले रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था और 16 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाने के लिए घर लौट रहा था। बताया गया कि इस दौरान वह रनिया थाना क्षेत्र के सोदे साप्ताहिक हाट में रुका था।
इसी दौरान उसकी परिजनों से बाजार में मुलाकात हुई थी। वीबीएल ने परिजनों से कहा था कि उसे यहां कुछ जरूरी काम है। वह शाम तक घर पहुंचेगा। इसके बाद उसके परिजन घर लौट गए, जबकि वीबीएल देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर रनिया और बानो थाना को इसकी सूचना दी गई।
बुधवार को स्थानीय लोगों ने कोयल नदी के किनारे एक सड़ा-गला शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान वीबीएल मड़की के रूप में की। कई दिन पुराना होने के कारण शव पूरी तरह विकृत हो चुका था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वीबीएल 16 दिसंबर को बाजार में क्यों रुका था और यहां उसकी किन लोगों से मुलाकात हुई थी।
Tagsझारखंडखूंटीरनिया थानाकोयल नदीवीबीएल मड़कीशव बरामदहत्या की आशंकासिमडेगाक्रिसमस पर्वपुलिस जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





