भारत

महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, फैली सनसनी

jantaserishta.com
26 April 2023 8:11 AM IST
महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, फैली सनसनी
x
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार को नांगल थाना क्षेत्र के कामराजपुर गांव के पास गन्ने के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन ने कहा कि अज्ञात महिला का शव नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कामराजपुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में पाया गया, जो संभवत 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने कहा, पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी ने कहा, जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story