भारत

मिला लापता लड़की का क्षत विक्षत शव, गले में बंधा हुआ था दुपट्टा

jantaserishta.com
11 Jun 2023 8:43 AM IST
मिला लापता लड़की का क्षत विक्षत शव, गले में बंधा हुआ था दुपट्टा
x
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
फिरोजाबाद (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लापता हुई 15 वर्षीय एक लड़की का शव खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस को संदेह है कि नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया होगा और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई होगी, क्योंकि उसका दुपट्टा गले में बंधा हुआ था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने कहा, मृतका शुक्रवार दोपहर 2 बजे से लापता थी, जब वह शौच के लिए गांव के पास एक खेत में गई थी।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसके साथ मारपीट की गई थी, क्योंकि उसकी आंखों के चारों ओर चोट के निशान मिले हैं। मिश्रा ने कहा, प्रारंभिक जांच के आधार पर, अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 376 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story