भारत

लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला, नहीं हो पाई पहचान

jantaserishta.com
4 Jun 2023 7:48 AM IST
लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला, नहीं हो पाई पहचान
x
फैली सनसनी.
मेरठ (आईएएनएस)| यूपी के मेरठ जिले में शनिवार को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मध्य गंगनहर के पास वन आरक्षित क्षेत्र से एक अज्ञात 30 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। क्षेत्राधिकारी (मवाना) आशीष शर्मा ने का कहा कि अज्ञात युवती का शव हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मध्य गंगनहर के पास वन आरक्षित क्षेत्र में पाया गया, जो संभवत 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने कहा, पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी ने कहा, हमने लापता लोगों के साथ युवती की फोटो हर थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
डीएसपी ने कहा कि ऐसा लगता है कि युवती की कई दिन पहले हत्या कर दी गई थी और चूंकि आसपास के जिलों में गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, इसलिए संभव है कि वह किसी और जगह की हो और उसे मारने से पहले यहां लाया गया हो। अधिकारी ने कहा, जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story