
x
पढ़े पूरी खबर
नैनीताल: हलद्वानी कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गेठिया के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। शव बेहद सड़ा- गला है। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। ज्योलीकोट चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों को गेठिया के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम को गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी दूर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिए पहचान में नहीं आ रहा है। शव अपेक्षाकृत ठंडे-धूप रहित स्थान पर पड़ा मिला है। अनुमान के अनुसार उम्र 35- 40 सालल और मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले हुई हो सकती है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नैनीताल ले जाया जा रहा है। पुराना शव होने से पता नहीं चल पा रहा है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
Tagsजंगल में मिला सड़ा-गला शवइलाके में फैली सनसनीसनसनीहलद्वानी कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्गहलद्वानीDecomposed body found in the forestsensation spread in the areasensationHaldwani Karnaprayag National HighwayHaldwani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





