भारत
आरसीएस-उड़ान से लाभान्वित होने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में आई गिरावट
jantaserishta.com
18 March 2023 3:59 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) से लाभान्वित होने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में 2022-23 में कमी आई है। एक संसदीय स्थायी समिति ने घटती संख्या पर ध्यान दिया और मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगा। कमेटी ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि उड़ान योजना से लाभान्वित होने वाले आरसीएस यात्रियों की संख्या में उतार-चढ़ाव आया है। 2016 में शुरू हुई योजना के तहत 2019-20 में यात्रियों की संख्या 31 लाख हो गई, जो 2020- 21 में घटकर 15 लाख रह गई।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में इस योजना से लाभान्वित होने वाले आरसीएस यात्रियों की संख्या बढ़कर 33 लाख हो गई, जबकि इस साल 31 जनवरी को यह फिर से घटकर 20 लाख यात्रियों पर आ गई। मंत्रालय का लक्ष्य इस साल यात्रियों की संख्या को 30 लाख तक बढ़ाना है।
Tagsआरसीएस-उड़ानहवाई यात्रीहवाई यात्रियों की संख्याफ्लाइटrcs-flightsair passengersnumber of air passengersflights
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





