भारत

महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें घोषित, देखें समय सारिणी

Nilmani Pal
21 Jan 2022 11:31 AM GMT
महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें घोषित, देखें समय सारिणी
x
मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 (Maharashtra Board Exam 2022) के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स की तिथियों की घोषणा कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं यानी एसएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 फरवरी 2022 से शुरू होगी. जबकि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं यानी एचएससी के प्रैक्टिकल्स एग्जाम्स 14 फरवरी 2022 से संचालित किए जाएंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल्स के साथ-साथ महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम 2022 टाइम टेबल (Maharashtra Board Time Table 2022) की पूरी जानकारी आगे दी जा रही है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा (Maharashtra Board SSC) 25 फरवरी 2022 से शुरू होकर 14 मार्च 2022 तक संचालित की जाएगी. वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Maharashtra Board HSC) 14 फरवरी 2022 से शुरू होकर 03 मार्च 2022 तक चलेंगी. महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी एग्जाम 2022 के लिए थ्योरी एग्जाम्स का टाइम टेबल भी जारी कर चुका है. तय शेड्यूल के अनुसार, 10वीं के थ्योरी एग्जाम्स 15 मार्च से शुरू होकर 04 अप्रैल 2022 तक होंगे. महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी थ्योरी एग्जाम्स 04 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल 2022 तक संचालित किए जाएंगे. ज्यादा जानकारी के लिए आप महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) की वेबसाइट mahahsscboard.in विजिट कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 में 10वीं और 12वीं के करीब 35 लाख छात्र छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने आश्वस्त किया है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स फॉले किए जाएंगे. स्टूडेंट्स व टीचर्स को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

Next Story