भारत

सोनवर्षा राज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक में बूथ कमिटी मजबूत करने का निर्णय

Shantanu Roy
3 Sept 2023 6:34 PM IST
सोनवर्षा राज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक में बूथ कमिटी मजबूत करने का निर्णय
x
सहरसा। प्रखंड कांग्रेस कमिटी सोनवर्षा राज की बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की उपस्थिति एवं कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुये पंचायत और बूथ कमिटी तक मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया।केंद्र सरकार की वादा खिलाफ़ी और जन विरोधी नीति को जन जन तक पहुचाने,कांग्रेस के खिलाफ मोदी द्वारा की जा रही दुष्प्रचार के विरोध में घर घर जाकर जन आंदोलन करने तथा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने सोनवर्षा प्रखंड कांग्रेस का सम्पूर्ण कार्य प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह को करने का निर्णय लिया गया।
Next Story