भारत

शाम को ओपीडी खोलने का निर्णय, मरीजों के लिए अच्छी खबर

Nilmani Pal
3 Oct 2023 1:43 AM GMT
शाम को ओपीडी खोलने का निर्णय, मरीजों के लिए अच्छी खबर
x
जानिए कहां?

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जाने वाले मरीज अब शाम को भी ओपीडी में दिखा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 11:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा। यह ओपीडी कोरोना के इलाज के लिए बने मेक शिफ्ट सेंटर में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। राजधानी में सुबह-शाम की ओपीडी शुरू करने वाला सफदरजंग दिल्ली का पहला अस्पताल बनेगा।

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने बताया कि मेन ओपीडी में सुबह 8 से 11:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। अगर मरीज यहां नहीं पहुंच पाए तो वो मंगलवार से सुबह 11:30 से शाम 5:30 बजे तक ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां पर दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक इलाज होगा। शुरुआत में मेडिसिन, सर्जरी और पीडियाट्रिक विभाग की सुविधाएं मिलेंगी। राजधानी में सुबह-शाम मेडिसिन, सर्जरी की ओपीडी शुरू करने वाला सफदरजंग दिल्ली का पहला अस्पताल बनेगा।

एम्स में सुपर स्पेशियलिटी की कई ओपीडी शाम को होती हैं। इसके कुछ दिन बाद अन्य विभागों के डॉक्टर भी शाम को ओपीडी में मरीजों को सलाह देंगे। 25 सितंबर को अस्पताल के मेक शिफ्ट सेंटर में शाम की ओपीडी सेवा का उद्घाटन किया गया था, लेकिन उस दिन शाम की ओपीडी का संचालन शुरू नहीं हुआ था। सफदरजंग अस्पताल की ओपीडी में हर रोज लगभग 10 हजार मरीज आते हैं। इनमें दिल्ली के अलावा आसपास के राज्यों से आने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक होती है। ऐसे में कई मरीज ओपीडी में परामर्श नहीं ले पाते थे तो इमरजेंसी में इसका असर पड़ता था। वहां लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी। कई बार सामान्य ओपीडी परामर्श की जरूरत वाले मरीज भी इमरजेंसी पहुंचने लगते थे।

Next Story