मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी का फैसला, बीजेपी नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगी, जानें पूरा मामला

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त घमासान जारी है। दोनों पार्टियां लगातार एक-दूसरे पर आरोप लग रही हैं। इसी बीच तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता बीजेपी नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की तैयारी में हैं। वे बीजेपी नेता, सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ केस करेंगी। उन्होंने सोमवार को परिवार पर बीजेपी के लगाए आरोपों को निराधार बताया। दरअसल, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि केसीआर की बेटी ने शराब माफिया और आप सरकार के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई। वर्मा ने रविवार को दावा किया था कि के कविता शराब माफिया के कई सदस्यों को मनीष सिसोदिया से मिलाने के लिए लाई थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





