भारत

सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के बैठक में फैसला, शराब मिलने पर मकान-दुकान होंगे जब्त, होगी नीलामी

jantaserishta.com
6 Feb 2021 12:06 PM IST
सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के बैठक में फैसला, शराब मिलने पर मकान-दुकान होंगे जब्त, होगी नीलामी
x
बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अब से शराब भंडारण के लिए कोई भी मकान, दुकान या गोदाम इस्तेमाल करते पाया गया तो प्रशासन सब जब्त कर लेगा.

बिहार के पटना प्रमंडल में शराबबंदी को और सख्ती से लागू करने के इरादे से एक नया फैसला लिया है. इसके मुताबिक अगर किसी मकान या दुकान से शराब बरामद होती है तो स्थानीय प्रशासन, मकान और दुकान दोनों को जब्त कर लेगा. पटना प्रमंडल के कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने क्षेत्राधिकार के सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक बैठक की.

बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अब से शराब भंडारण के लिए कोई भी मकान, दुकान या गोदाम इस्तेमाल करते पाया गया तो प्रशासन सब जब्त कर लेगा.
पटना में पुलिस ने पिछले दिनों करोड़ों रुपये की शराब बरामद की थी. यह बरामदगी बाईपास पुलिस स्टेशन अंतर्गत स्थित एक गोदाम से हुई थी. इसके बाद संजीव कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को शराबबंदी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की और सख्त निर्देश जारी किए हैं.
संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि शासन के द्वारा जब्त किया गया मकान या दुकान, सभी तरह की कानूनी कार्रवाई संपन्न होने के बाद नीलामी कर दिया जाएगा. संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वह पटना प्रमंडल में शराबबंदी पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी को और ज्यादा चेंज करें. इसके अलावा रात के वक्त पुलिस गश्ती को और ज्यादा बढ़ाया जाए.
संजय कुमार अग्रवाल की इस बैठक में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story