भारत

OMG! लड़की का एक साथ दो लड़कों से चल रहा था अफेयर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

jantaserishta.com
29 Sept 2022 1:07 PM IST
OMG! लड़की का एक साथ दो लड़कों से चल रहा था अफेयर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले कुछ घंटे महत्वपूर्ण है.
आसनसोल: आसनसोल में एक नाबालिग लड़की को दो लड़कों से प्यार करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब एक प्रेमी ने उसके घर पर ही दूसरे प्रेमी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दरअसल गोपालपुर इलाके में बुधवार देर शाम एक फ्लैट में हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की का एक साथ दो लड़कों से अफेयर चल रहा था.
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और देखा कि खून से लथपथ 20 साल का युवक जमीन पर पड़ा हुआ था. उसके पास खड़ी 13 साल की लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी और उसका प्रेमी अंकित बर्मन घर आया हुआ था.
जब इसकी जानकारी लड़की के दूसरे प्रेमी उज्वल को यह बात पता चली तो गुस्से से आग बबूला हो गया और लोडेड पिस्तौल लेकर लड़की के घर पहुंच गया. दोनों को एक साथ उसने अंकित को गोली मारकर फरार हो गया. गोली अंकित के गाल से होते हुए उसकी गर्दन में फंस गई. गंभीर हालत में उसे पुलिस द्वारा दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले कुछ घंटे महत्वपूर्ण है.
वहीं इस घटना के बाद स्थनीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. लड़की और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लिया और थाने लेकर चली गई. पुलिस ने आरोपी उज्जवल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद उज्जवल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस घटना की असली वजह पता लगाने की कोशिश करने में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story