भारत

कर्ज में डूबे दंपति चोरी के आरोप में गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

jantaserishta.com
1 July 2023 10:48 AM IST
कर्ज में डूबे दंपति चोरी के आरोप में गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद
x
शानदार लाइफ जीने के लिए कर्ज लेते थे।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक दंपति ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी को अंजाम दिया, जिन्हें कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवमोग्गा के सुमंत और लिखिता दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शहर के एजीएस लेआउट इलाके में एक अपाॅर्टमेंट किराए पर लिया था।
पुलिस के अनुसार, दंपति ने अपने रिश्ते की शुरुआत दो साल पहले की थी, जब वे फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहे है। वे शानदार लाइफ जीने के लिए कर्ज लेते थे। अपना कोर्स पूरा होने के बाद, वे शिवमोग्गा लौट आए और जिन लोगों ने उन्हें कर्ज दिया था, वे उन पर पैसे वापस करने के लिए दबाव डालने लगे। इसके बाद दंपति ने आसानी से पैसा कमाने और कर्ज चुकाने की योजना बनाई।
उन्होंने देखा कि बेंगलुरु में उनके मकान मालिक प्रेमलता के पास अच्छी मात्रा में सोने के आभूषण थे, जिन्हें उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई थी। उन्होंने आभूषण चुराए और अपाॅर्टमेंट से भाग गए। प्रेमलता ने सुब्रमण्यपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कपल पर संदेह जताया। पुलिस ने शिवमोग्गा जाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने 6 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए, जो कपल ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story