भारत

कर्ज का खूनी अंत! ₹60,000 के लिए रिश्तेदार बना कातिल

jantaserishta.com
10 Nov 2025 8:05 AM IST
कर्ज का खूनी अंत! ₹60,000 के लिए रिश्तेदार बना कातिल
x
फैली सनसनी.
कोटा: राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दो दिन पहले एक महिला और उसकी आठ साल की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि यह हत्या रुपये के लेन-देन के विवाद में की गई.
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रदीप वैष्णव (30) ने अपनी रिश्तेदार ज्योति (32) से कुछ महीने पहले 60 हजार रुपये उधार दिए थे. ज्योति द्वारा रकम लौटाने से इनकार करने पर प्रदीप ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.
घटना के दिन जब ज्योति का पति अस्पताल गया हुआ था, तभी प्रदीप अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा. ज्योति ने उन्हें चाय पिलाने के बाद खाना बनाने रसोई में गई. तभी प्रदीप पीछे से आया और चुन्नी से उसका गला घोंट दिया. इसी बीच आठ साल की बेटी पलक स्कूल से घर लौटी और मां पर हमला होते देख चिल्लाने लगी. शोर सुनकर पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसका भी गला दबाकर हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के कानों के गहने, मंगलसूत्र और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के बाद प्रदीप और उसके साथी भरत साहरिया (20) को मुकुंदरा जंगल से गिरफ्तार किया. भागने के दौरान प्रदीप दीवार से कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई. तीसरा आरोपी राजू उर्फ मामू अब भी फरार है.
कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 16 पुलिस टीमें बनाई गई थीं. वहीं, मृतका का डेढ़ साल का बेटा उस वक्त झूले में बेहोश पड़ा मिला था. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story