भारत

कर्ज: 5 लाख के बदले 77 लाख लिए, सूदखोरों के आतंक की भयावह खबर पढ़ें!

jantaserishta.com
8 Sept 2022 4:45 PM IST
कर्ज: 5 लाख के बदले 77 लाख लिए, सूदखोरों के आतंक की भयावह खबर पढ़ें!
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

स्वाति रघुवंशी बजाज फिनसर्व फायनेंस कंपनी में काम करती हैं।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर सूदखोरों के आतंक का मामला सामने आया है। भोपाल की रहवासी स्वाति रघुवंशी ने सूदखोर से परेशान पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसने सूदखोर से 5 लाख रुपए कर्ज लिया था, जिसके बदले वह अब तक 77 लाख रुपए दे चुकी है।
दरअसल, स्वाति रघुवंशी बजाज फिनसर्व फायनेंस कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2021 में रितेश पांडेय से 5 लाख रुपए उधार लिए थे। जिसका वह 2% प्रति महीने के हिसाब से ब्याज चुका रही थी। लेकिन कुछ समय बाद रितेश ने 5 लाख की जगह राशि बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी। और रितेश ने एग्रीमेंट पर दस्तखत भी करा लिए। जिसके बाद उसका स्वभाव भी बदल गया और वह घर के सामने आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। मजबूरी का फायदा उठाते हुए कभी 2 तो कभी 3 लाख वसूलता रहा।
महिला ने आगे बताया कि अगर उसे पैसा नहीं देती, तो वह ऑफिस आ जाता था। इससे परेशान होकर मैंने अपने परिचितों के रुपये भी उसके खाते में ऑनलाइन डाल दिए। ये वह पैसा था, जो मैंने परिचितों से गोल्ड में इन्वेस्ट करने के नाम पर लिया था। रितेश मुझे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर करीब 77 लाख रुपए वसूल चुका है। और अब 1.5 करोड़ रुपए की मांग कर रहा है।
स्वाति ने बताया कि पैसा नहीं देने पर महिला के पति और बच्चे को अगवा कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि अब सुसाइड के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
वहीं आरोपी सूदखोर रितेश पांडेय का दावा है कि स्वाति रघुवंशी ने करीब 45 लाख रुपए कर्ज लिया है। जिसमें से 30 लाख रुपए उसने अलग-अलग किश्तों में मेरे अकाउंट में ट्रांसफर किए। जिनके बदले वो फिर आकर कैश उधार ले जाती थी। स्वाति झूठा केस दर्ज कराकर दबाव बना रही है।
इसे लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना अयोध्या नगर में एक सूदखोरी का मामला पीड़िता के आवेदन पर दर्ज किया गया है। जो ऋण साक्ष्य अधिनियम सूदखोरी और एक्सटॉर्शन की धाराओं में रजिस्टर्ड हुआ है। पीड़िता ने आवेदन में बताया था कि आरोपी नीतीश पांडे से उसने 5 लाख का कर्ज लिया था जिसके बदले में उसने अब तक आरोपी को लगभग 77 लाख रुपये दे चुकी है। उसके बावजूद भी आरोपी पैसों की मांग कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी उसके बाद ही साफ हो पायेगा। अभी साक्ष्यों के आधार पर सूदखोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story