भारत

भारी बारिश के बीच मकान पर गिरा मलबा, दो बच्चियों समेत तीन की मौत

jantaserishta.com
1 July 2026 10:22 AM IST
भारी बारिश के बीच मकान पर गिरा मलबा, दो बच्चियों समेत तीन की मौत
x
तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.
मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में बारिश के बीच टाइल की छत वाला एक मकान ऊंचाई से गिरे मलबे में दब गया, जिससे तीन लोगों की जान चली गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं।
बताया गया कि मंगलुरु के नागोरी में कंकनाडी पुलिस स्टेशन के पीछे यह घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई, जब ऊंचाई पर बने एक घर की कंपाउंड वॉल चार अलग-अलग इमारत पर गिर गई। टाइल वाली छत वाले एक घर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इससे मकान में रहने वाले लोग अंदर फंस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
लगातार बचाव प्रयासों के बाद आपातकालीन कर्मियों ने एक पुरुष और दो लड़कियों को जीवित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, मलबे के नीचे फंसी एक महिला और दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापक बचाव अभियान के बाद उनके शव बरामद किए गए।
स्थानीय पुलिस और अग्निशमन व आपातकालीन सेवा कर्मियों के साथ-साथ, बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि मलबे के नीचे फंसे सभी लोगों का पता लगाकर उन्हें बचा लिया गया या उनके शव बरामद कर लिए गए, और अभियान आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया गया।
एक स्थानीय नागरिक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि सुबह लगभग 4.30 बजे का समय था और लोग घरों में सो रहे थे। अचानक से मैंने एक तेज आवाज सुनी। मैंने उठकर देखा तो बच्चे मलबे में दबे हुए थे। बाहर आकर देखा तो कोई नजर नहीं आया। सभी लोग अंदर मलबे में दबे थे।
उन्होंने बताया कि घटना के लगभग एक घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। दो बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन अन्य दो बच्चियों की मौत हो गई। एक महिला की भी मौत हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story