भारत
भारतीयों को लेकर मंत्री के बयान के बाद छिड़ी बहस, विदेश मंत्रालय को भारत से मांगनी पड़ी माफी
jantaserishta.com
5 March 2024 9:32 AM IST

x
वहीं ताइवान ने सफाई देते हुए कहा है कि सभी मजदूरों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।
ताइपे सिटी: ताइवान के श्रम मंत्री सू मिंगचुन के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। भारतीयों को लेकर की गई नस्लीय टिप्पणी को लेकर ताइवान के विदेश मंत्रालय को भारत से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान मिंगचुन ने कहा था कि वह अपने देश की ताकत बढ़ाने के लिए भारत में पूर्वोत्तर के राज्यों के मजदूरों को भर्ती करेंगे क्योंकि उनकी शक्ल और खाने की आदतें ताइवान के समान ही हैं। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने भी उनके इस बयान से दूरी बना ली है। वहीं ताइवान ने सफाई देते हुए कहा है कि सभी मजदूरों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।
बता दें कि अगले एक साल के अंदर ही भारतीय कामगारों का पहला बैच ताइवान पहुंचने वाला है। ताइवान के अधिकारियों का कहना है कि भारत के दूसरे प्रदेशों से भी भर्तियां की जाएंगी। मामले के जानकार लोगों का कहना है कि पहली बार किसी देश ने कहा है कि भारत के किसी विशेष राज्य से भर्तियां की जाएंगी। यह एक नस्लीय टिप्पणी है। किसी के भी साथ खाने की आदतें, शक्ल या फिर धर्म की वजह से भेदभाव नहीं किया जा सकता।
कई पश्चिमी एशिया के देश पिछले पांच दशकों से भारत के लोगों को भर्ती कर रहे हैं। हालांकि आज तक किसी भी देश ने इस तरह की बात नहीं रखी कि वह किसी विशेष राज्य या धर्म को प्राथमिकता देने वाला है। यहां तक की खाड़ी के मुस्लिम देशों में भी बड़ी संख्या में भारतीय कामगार जाते हैं। इन देशों ने भी कभी धर्म के आधार पर भर्ती की बात नहीं कही।
बता दें कि पिछले महीने ही भारत और ताइवान के बीच समझौता हुआ है जिसके तहत भारतीय कामगारों को ताइवान में अलग-अलग क्षेत्रों में काम देने की बात कही गई है। बता दें कि ताइवान और भारत के संबंधों को देखकर चीन बौखलाया हुआ है। हाल ही में एक मीडिया चैनल ने ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू का इंटरव्यू किया था। इसपर चीन ने कहा था कि भारत ने ताइवान को गलत जानकारी प्रसारित करने के लिए मंच दिया है। आपको यह भी बता दें कि ताइवान के मामले में भारत वन चाइना पॉलिसी का पालन करता है इसलिए उसके साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं।
Tagsताइवानश्रम मंत्री सू मिंगचुनताइवान श्रम मंत्रीमंत्रीभारतीयविदेश मंत्रालयभारतTaiwanLabor Minister Su MingchunTaiwan Labor MinisterMinisterIndianMinistry of External AffairsIndia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





