भारत

मौत थी सामने! फिर ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि बच गई 45 जिंदगियां

jantaserishta.com
17 Nov 2025 4:19 PM IST
मौत थी सामने! फिर ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि बच गई 45 जिंदगियां
x
वीडियो भी सामने आया.
नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर- उमरेड मार्ग पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस अचानक आग की तेज लपटों में घिर गई. घटना VIT कॉलेज से उकलवाही हेटी के बीच में हुई, जहां बस में सवार कुल 45 यात्री बाल-बाल बच गए. समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई.
सूत्रों के अनुसार, बस उमरेड की ओर जा रही थी तभी अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे बस रोक दी और सभी यात्रियों को तेजी से बाहर निकलने के लिए कहा. कुछ ही क्षणों में बस के पिछले हिस्से ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह खाक हो गया. आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि तकनीकी टीम की जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालाँकि बस पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी. हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मार्ग डायवर्ट कर नियंत्रित किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story