भारत

गैस लीक हादसे में मरने वालों की तादाद 6 हुई, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
6 Jan 2022 9:02 AM IST
गैस लीक हादसे में मरने वालों की तादाद 6 हुई, जांच में जुटी पुलिस
x

सूरत: गुजरात के सूरत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्रिंटिंग मिल में केमिकल के रिसाव से 6 कर्मचारियों की जान चली गई है। वहीं, इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिल के पास मौजूद एक नाले में एक टैकर चालक केमिकल डाल रहा था। इस दौरान ही उसमें से एक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसकी चपेट में प्रिंटिंग मिल के कर्मचारी भी आ गए। जब तो लोग स्थिति को समझ पाते तब तक पांच की जान चली गई।


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ ओंकार चौधरी ने बताया कि सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की एक कंपनी में गैस रिसाव से छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story