भारत
केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई
jantaserishta.com
24 May 2024 11:52 AM IST

x
ठाणे (महाराष्ट्र): मुंबई में ठाणे के डोंबिवली स्थित अमुदान केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मलबे से तीन और शव निकाले गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गुरुवार को घटी इस घटना के बाद डोंबिवली और आसपास के लगभग 4 किमी के क्षेत्र में जले हुए केमिकल की तेज दुर्गंध और सड़कों, दुकानों और घरों पर धुएं की परत दिखाई दी। अधिकतर लोगों ने दुर्गंध से बचने के लिए मास्क का सहारा लिया।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड ने बचाव अभियान के तहत मलबे से तीन और शव निकाले। 64 लोग घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार रात आग को बुझा दिया गया। वहीं मलबे के नीचे ज्यादा संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका थी।
गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए खतरनाक कारखानों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बना रही है।
शिवसेना (यूबीटी) के विपक्ष के नेता (परिषद) अंबादास दानवे ने फैक्ट्री मालिकों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने और घटना की गहन जांच के आदेश देने की मांग की। दानवे ने सत्तारूढ़ महायुति शासन पर उंगली उठाते हुए कहा, "पूर्व महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने जोखिम वाली कम से कम पांच फैक्ट्रियों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद की सरकार ने इस मामले में कुछ नहीं किया।"
ठाणे पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक मलय मेहता और उनकी पत्नी मालती मेहता पर लापरवाही, गैर इरादतन हत्या आदि से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





