भारत

मोरबी पुल गिरने से मरने वालों की संख्या 141 पहुंची: पुलिस

jantaserishta.com
31 Oct 2022 11:26 AM IST
मोरबी पुल गिरने से मरने वालों की संख्या 141 पहुंची: पुलिस
x
देखें वीडियो।
मोरबी (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के मोरबी में झूला पुल गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई। इसकी जानकारी राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया को दी। हालांकि गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के अनुसार मरने वालों की संख्या 132 है, जबकि 2 लोगों का पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब 2 लापता व्यक्तियों का पता चल जाएगा, तो खोज और बचाव अभियान समाप्त हो जाएगा।
सोमवार सुबह तक मोरबी के सरकारी अस्पताल ने 99 मृतकों की सूची जारी की है, लेकिन उनकी उम्र का उल्लेख नहीं किया है।
यह हादसा रविवार शाम उस वक्त हुआ जब माछू नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज पर करीब 400 लोग सवार थे।
ब्रिज के ठेकेदार और मैनेजर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story