भारत
जहरीली शराब से कोहराम, 20 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया
jantaserishta.com
17 April 2023 10:14 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब कांड के बाद जिला पुलिस ने पांच थानों के एसएचओ को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जिला एसपी कार्यालय से पत्र जारी कर कहा गया है कि तुरकौलिया, सुगैली, पहाड़पुर, हरसिद्धि और रघुनाथपुर थाने के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूर्वी चंपारण जिले के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, पांच थानों के अधिकारियों पर उनके अड़ियल रवैये के लिए संदेह था, इसलिए हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हमने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
इस बीच, गुरुवार को हुई जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। शनिवार तक 22 लोगों की मौत हो चुकी थी और सोमवार सुबह तक नौ और लोगों ने दम तोड़ दिया था।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 20 लोगों को जिले के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। इसके अलावा आठ लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





