भारत
आसमान से बरसी मौत: वज्रपात से 9 लोगों की मौत, सीएम ने चार-चार लाख देने के निर्देश दिए
jantaserishta.com
4 July 2023 10:52 PM IST

x
DEMO PIC
मचा कोहराम.
पटना: बिहार के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश के बीच वज्रपात की घटनाएं भी हो रही हैं। इस बीच मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, वज्रपात से बांका और बक्सर में दो-दो तथा भागलपुर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद एवं जमुई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





