पत्नी की हुई मौत, सदमे में 1 घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम, पढ़े सच्ची प्रेम कहानी

DEMO PIC
अब तक आपने फिल्मों में और लोगों की जुबान से किस्से कहानियों में प्रेम की कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी. लेकिन मध्य प्रदेश के विदिशा में एक ऐसी ही सच्ची प्रेम कहानी देखने को मिली है. ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मनोरा में पत्नी की मौत के ठीक 1 घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया. घर से दोनों की अर्थिंयां एक साथ उठीं. ये कहानी है 100 वर्षीय प्रताप सिंह और उनकी 95 धर्मपत्नी प्रसादीबाई की. एक साथ घर से जब बुजुर्ग पति पत्नी की दो अर्थी उठी तो हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं. परिजनों ने दंपत्ति में अटूट प्रेम देखकर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





