भारत

दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

Admin2
1 Oct 2022 2:43 PM GMT
दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
x
पढ़े पूरी खबर

जौनपुर: यूपी के जौनपुर में कुछ ऐसा नजारा दिखा जिसने सभी को रुलाकर रख दिया। गमगीन भरे इस माहौल में हर एक व्यक्ति के आंसू निकल रहे थे। मामला यूपी के जौनपुर जिले के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित हौज गांव का है। यहां शनिवार की सुबह एक ही घर में दो सगी बहनों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छोटी बहन की बीमारी से मौत होने पर बड़ी बहन को दिल का दौरा पड़ा और उसकी भी मौत हो गई। हौज गांव निवासी महेंद्र कुमार की 19 वर्षीया पुत्री अंजना कुमारी पिछले एक महीने से बीमार चल रही थी। परिजन उसका इलाज जौनपुर में करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उसे इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वह वाराणसी के सिंधोरा में अपनी बड़ी बहन गुंजन (26 वर्ष) के घर पर रह कर उपचार करवा रही थी।

दो दिन पूर्व ही अंजना स्वस्थ होकर गांव वापस लौटी थी। शुक्रवार को रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जौनपुर शहर में एक निजी अस्पताल में उसे उपचार के लिए लेकर गए। शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना बड़ी बहन गुंजन को दी गयी। वह अपने पति के साथ छोटी बहन की मौत पर मायके आ गयी। घर पर पहुंचते ही छोटी बहन के शव को देखते ही वह बेहोश होकर गिर गयी।
कुछ देर तक जब वह नहीं उठी, तो परिजनों ने उसे पानी का छींटा मारकर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गयी थीं। इस घटना से गमजदा गांव में एक तरफ छोटी बहन की अर्थी निकली, वहीं बड़ी बहन के शव को अंतिम संस्कार के लिये उसकी ससुराल ले जाया गया।
Next Story