भारत

वन विहार में बाघ पन्ना की मौत

Shantanu Roy
18 April 2024 7:05 PM GMT
वन विहार में बाघ पन्ना की मौत
x
बड़ी खबर
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू का नर बाघ पन्ना नहीं रहा। यह बाघ बीते दस वर्षों से वन विहार में था। इसकी आयु लगभग 14 साल थी। बताया गया है कि नर बाघ पन्ना को 28 मार्च 2014 को कान्हा टाइगर रिजर्व से 4 वर्ष की उम्र में भोपाल के वन विहार लाया गया था। उसकी बुधवार रात को मौत हो गई।
नर बाघ पन्ना का शवदाह वन संरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल वन विहार के संचालक, सहायक संचालक, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समक्ष पूर्ण सम्मान के साथ किया गया। बताया गया है कि पोस्टमार्टम के दौरान आंतरिक अंगों के अवयवों के नमूने परीक्षण के लिए लेकर जांच करने को स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एन्ड हेल्थ, जबलपुर भेजे जा रहे हैं।
Next Story